इंदौर प्रीमियम को-आपरेटिव्ह बैंक लि.
इंदौर प्रीमियम को-आपरेटिव्ह बैंक लि. का पंजीकरण दिनांक 2.4.1912 (को-आपेरटिव्ह एक्ट 1912, धारा (2) अंतर्गत ) को Indore में “Provisional Cooperative Bank Ltd Central Provinces’’ के नाम से किया गया एवं इसके पश्चात बैंक का मुख्यालय नागपुर में स्थानांतरित हुआ। बैंक द्वारा अपना कार्य व्यवसाय मात्र 5.00 लाख की पूंजी से प्रारंभ किया गया था, जिसका प्रमुख उद्देश्य कृषि ऋण हेतु वित्त पोषण था। आरंभ में बैंक के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर में व्यक्तिगत शेयर होल्डरों को नामांकित किया जाता था, ताकि बैंक को लोकतांत्रिक दर्जा दिया जा सके। भविष्य में बैंक द्वारा संकलित अधिकतम शेयर को सहकारी संस्थाओं एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैकों में स्थानांतरित किया गया ताकि बैंक के बोर्ड में संस्थागत प्रतिनिधि आ सके।

